Connect with us

यात्रा: आस्था का प्रतीक केदार बाबा की डोली आज होगी यंहा से रवाना… 

उत्तराखंड

यात्रा: आस्था का प्रतीक केदार बाबा की डोली आज होगी यंहा से रवाना… 

गढ़वाल। विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ के लिए आज सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना के साथ बाबा केदार की डोली रवाना होगी. इससे पहले भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रविवार देर शाम को भैरव पूजन के साथ ही केदारनाथ यात्रा का आगाज हो गया है. इस दौरान बाबा भैैैरव का बड़ेे धूमधाम से विशेष पूजा अर्चना की गई. भैरवनाथ जी को केदार पुरी का क्षेत्र रक्षक भी कहा जाता है. बताते चलेें कि हर साल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने और पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ रवाना होने से पहले केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सीएसआर को मिलेगा नया बल, कई बड़ी कंपनियों ने सरकार के साथ किए एमओयू…

आगामी छह मई को उच्च हिमालय में स्थित बाबा केदार के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगेजाएंगे. केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया ओंकोरश्वर मंदिर में भैरवनाथ पूजन के साथ शुरू हो गया है. रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मुख्य पुजारी गंगाधर लिंगम्, आचार्य एवं वेदपाठियों ने देर शाम भैरवनाथ की पूजा-अर्चना की। लगभग दो घंटे तक चली पूजा-अर्चना के बाद बाबा भैरवनाथ की आरती की गई. इस दौरान भक्तों के जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…

केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा सादगी से की गई. लोक मान्यताओं के अनुसार भैरवनाथ को केदार पुरी का क्षेत्र रक्षक माना जाता है. सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने और पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से हिमालय रवाना होने से पूर्व भैरवनाथ पूजन किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top