Connect with us

केदारनाथः यहां से वायुसेना के चिनुक हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, जल्द पूरा होगा पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट…

उत्तराखंड

केदारनाथः यहां से वायुसेना के चिनुक हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, जल्द पूरा होगा पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट…

चमोली। केदारनाथ धाम में निर्माण सामाग्री पहुंचाने के लिऐ गौचर हवाई पट्टी से चिनुक हेलीकॉप्टर की आवाजाही फिर शुरू कर दी गई है। केदारनाथ में पुननिर्माण एवं  नवनिर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिऐ वायु सेना के चिनुक हेलीकॉप्टर के माध्यम से विभिन्न निर्माण सामग्री का परिवहन का कार्य यहां हेलीपैड से पुनः प्रारंभ हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद अजय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुननिर्माण एवं नवनिर्माण कार्य को समयवद्धता के साथ पूर्ण करने के लिऐ जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।केदार पुरी में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिऐ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिऐ वायु सेना से चिनुक हेलीकॉप्टर की मदद ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…

करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में 20 किलोमीटर से अधिक का कठिन ट्रैक पार कर पहुंचा जाता है। ऐसे में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिऐ वायु सेना के चिनुक हेलीकॉप्टर के माध्यम से निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम को लगातार भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। जिससे मंदिर को और सुंदर बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top