Connect with us

मुंबई इडियंस ने दूसरी बार जीता महिला आईपीएल का टाइटल, दिल्ली कैपिटल्स का फिर टूटा सपना

उत्तराखंड

मुंबई इडियंस ने दूसरी बार जीता महिला आईपीएल का टाइटल, दिल्ली कैपिटल्स का फिर टूटा सपना

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL का खिताब जीता है। 2023 की तरह ही हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने मेग लैनिंग की टीम को हराया है। मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी नेट सिवर-ब्रंट WPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप विजेता बनी। मुंबई इंडियंस की ही खिलाड़ी एमेलिया केर ने WPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।

विमंस प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला शनिवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स विमंस और मुंबई इंडियंस विमंस के बीच खेला गया।। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को उसके बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान मेग लैनिंग 13 और शेफाली वर्मा सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

इसके बाद जेस जोनासन सिर्फ 13 रन बना सकीं। दिल्ली के लिए मारिजन कप ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बनाए। वहीं, एनाबेल सदरलैंड दो, सारा ब्राइस ने पांच, मिन्नू मणि ने चार रन बनाए। निकी प्रसाद 25 और श्री चरणी तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नेट सिवर ब्रंट ने तीन जबकि अमेलिया कर ने दो विकेट लिए। वहीं, शबनम इस्माइल, हीली मैथ्यूज और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

मुंबई ने 8 रन से इस मैच को अपने नाम किया। यह मुंबई की दूसरी ट्रॉफी है। वहीं लगातार तीसरे सीजन में फाइनल खेल रही दिल्‍ली का खिताब जीतने का सपना टूट गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top