Connect with us

युवा सीएम धामी के जन्मदिन पर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित, बर्थ डे पर सीएम ने किया ये ऐलान…

उत्तराखंड

युवा सीएम धामी के जन्मदिन पर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित, बर्थ डे पर सीएम ने किया ये ऐलान…

Uttarakhand News: प्रदेश के युवा सीएम धाकड़ धामी का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को हर कोई अलग-अलग अंदाज में मना रहा है तो वहीं पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। सीएम ने जहां आईटीबीपी जवानों और स्कूली बच्चों के संग केक काटा तो वहीं देहरादून में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने परिवार सहित टपकेश्‍वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सीएम ने आज कई ऐलान भी किए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के जन्‍मदिवस के मौके पर राज्‍यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में राजधानी देहरादून में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। जिसे सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। तो वहीं दूसरी ओर सीमाद्वार, देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामनाएं…

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। सैनिकों एवं उनके परिवार का जीवन हमेशा ही संघर्ष भरा रहता है। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है। इससे पहले  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ से शुरू हुआ “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने उत्तराखंड में एंटी नारकोटिक्स एक्शन फोर्स का गठन करने, 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने का संकल्प, भ्रष्टाचार रोकने को विजिलेंस का ढांचा बढ़ाने और ट्रैपिंग मनी 15 साल के बजाय अब 15 दिन में वापस मिलने का एलान किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top