Connect with us

अज़ब: शादी के दिन मण्डम से उठी दूल्हे की अर्थी,लेकिन दुल्हन गई फिर भी सुहागन बनकर, पढिये,,

उत्तराखंड

अज़ब: शादी के दिन मण्डम से उठी दूल्हे की अर्थी,लेकिन दुल्हन गई फिर भी सुहागन बनकर, पढिये,,

 मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के घिरोर कस्बा अंतर्गत गांव नगला मान में 20 अप्रैल को जिस घर से बारातनिकलनी थी, उसी से अर्थी उठी। इस दृश्य को देख हर आंख नम थी, तो वहीं दुल्हन पक्ष के सामने भी बड़ा संकट खड़ा हो गया था। दुल्हन के हाथों में मेंहदी सजी थी, मंगलगीत के साथ रस्मों को पूरा किया जा रहा था। तभी दूल्हे की मौत हो गई है। इस खबर के मिलते ही दुल्हन के हाथ में सजी मेंहदी आंसुओं में धुल गई।

बता दें घिरोर क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी प्रमोद यादव के 22 वर्षीय पुत्र अनुराग यादव की बारात जानी थी। जोर शोर से तैयारियां चल रहीं थीं। बारात की सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं थीं। घर में महिलाएं मंगलगीत गा रहीं थीं। अचानक एक हादसे ने शादी वाले घर का माहौल बदल दिया। अनुराग को करंट लगने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जैसे ही यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मंगलगीत चीख पुकार में बदल गए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल

थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी अनुराग की बारात थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी आनी थी। लेकिन उससे पहले ही करंट लगने से हुए हादसे में अनुराग की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दोनों ही घर में कोहराम मच गया। परिजन अनुराग के शव को लेकर घर पहुंचे तो पिता प्रमोद होश खो बैठे। जिस बेटे की शादी को लेकर कुछ देर पहले तक वह उत्साहित थे अब उस बेटे की अर्थी को कंधा देना था। रिश्तेदार व ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। जवान बेटे को खोने के बाद प्रमोद की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर दी बधाई

उधर दूल्हे की मौत की खबर मिलने से दुल्हन के घर में भी कोहराम मच गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या करें। बेटी पर शादी से पहले कोई कलंक न लग जाए इस बात की भी डर सता रहा था। सभी बहुत परेशान थे, लेकिन इस बीच दुल्हन के घरवालों ने हार नहीं मानी। दुल्हन के परिजनों ने दूसरे वर की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर चली तलाश के बाद घिरोर के गांव का रहने वाला एक परिवार लड़की से अपने बेटे की शादी कराने के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद युवती के घर तय शुभ मुहूर्त में शादी की शहनाई गूंजी। रात में शादी की सारी रस्में पूरी कराई गईं और विवाह हो गया। गुरुवार की सुबह दुल्हन को उसकी ससुराल के लिए विदा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय;
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top