Connect with us

एक्सयूवी कार थत्यूड़ थानाक्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल…

उत्तराखंड

एक्सयूवी कार थत्यूड़ थानाक्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल…

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां 10 दिन के भीतर पांचवें बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताा जा रहा है कि आज यहां एक एक्सयूवी कार थत्यूड़ थानाक्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

मिली जानकारी के अनुसार हादसा थत्यूड़ थानाक्षेत्र के भवान बिलौदी पुल के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कार चंडीगढ़ से चिन्यालीसौड़ आ रही थी। इस दौरान भवान बिलौदी पुल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग थे सवार थे। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी थत्यूड़ पहुंचाया। जहां से तीन गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसमें से गम्भीर रूप से घायल महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

मृतिका की पहचान अनीता देवी (50) कंडीसौड थाना छाम टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान रोशन जगुड़ी(38), जगडगांव, चिन्यालीसौड़ (चालक ), सुमन थपलियाल(35) ग्राम पोखरी चिन्यालीसौड़, शुभम(25 ) पुत्र प्रकाश चंद, ग्राम मयाली रुद्रप्रयाग, शिक्षा(18) पुत्री वाणी भूषण अवस्थी, ग्राम पुजार गांव उत्तरकाशी  के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top