Connect with us

पूर्णागिरि धाम मेलाः अनियंत्रित बस ने तीर्थयात्रियों को रौंदा, पांच की मौत…

उत्तराखंड

पूर्णागिरि धाम मेलाः अनियंत्रित बस ने तीर्थयात्रियों को रौंदा, पांच की मौत…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। नवरात्र के दूसरे दिन चंपावत में तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में एक अनियंत्रित बस ने तीर्थयात्रियों को रौंदा दिया। हादसे में पांच तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 मेला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में आज सुबह स्थापित बस स्टेशन पर ही मेले में सवारी ढोने वाली यात्री बस के ब्रेक का प्रेशर फेल हो गए है। जिससे अनियंत्रित बस ठूलीगाड़ पार्किंग में सो रहे श्रद्धालुओं के ऊपर चढ़ गई। हादसे में एक महिला समेत पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे। वहीं कई लोग घायल हो गए है। घायलों में दो बच्चे भी बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। मृतकों की पहचानमायाराम उम्र 32 वर्ष पुत्र बब्बर, बद्रीनाथ उम्र 40 वर्ष पुत्र रामलखन निवासी ग्राम सोहरबा थाना चितौरा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश और अमरावती उम्र 26 वर्ष पत्नी महाराम सिंह निवासी ग्राम बिडोला थाना बिल्सी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया फ्लैग ऑफ… 

जबकी घायलों की पहचान नेमवती पुत्री वीर सिंह निवासी नगर पुखरा उजैनी बदायूं, राम देही पत्नी तोताराम उम्र 30 वर्ष निवासी बेगमपुर सोहरबा रामगंगा बहराइच, रामसूरत पुत्र असरफी निवासी सोहरबा रामगंगा, पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद निवासी राजमिल सोहरबा रामगंगा बहराइच, सरोज पत्नी बद्रीनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी चितौरा बहराइच, कुसुम देवी पत्नी राम स्वरूप उम्र 50 वर्ष निवासी सोहरबा बहराइच, महाराम सिंह पुत्र आरएस सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी पिंडा बस्ती बदायूं के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top