Connect with us

जाम से मिलेगी निजात, 15 अगस्त को होगा रानीबाग पुल का उद्घाटन…

उत्तराखंड

जाम से मिलेगी निजात, 15 अगस्त को होगा रानीबाग पुल का उद्घाटन…

Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान का सफर आसान होने जा रहा है। पिछले कई महीनों से रानीबाग पुल की जर्जर हालत से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। रानीबाग पुल बनकर तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि यह पुल पूरे कुमाऊं को जोड़ता है। इस पुल का उद्घाटन 15 अगस्त को होने जा रहा है। पुल पर यातायात सुचारू होने से कुमाऊं की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रानीबाग में बन रहे नया पुल अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। पुल पर आरसीसी बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। रानीबाग पुल 15 अगस्त के बाद कुमाऊं की जनता के लिए खुल जाएगा और कुमाऊं की लाखों की जनता सहित भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, लोहाघाट, पिथौरागढ़ से आने जाने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। अब तक रानीबाग पुल में पहाड़ जाने वाले यात्रियों को घंटे घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता था लेकिन अब पहाड़ जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में भारी वर्षा के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब एक साल से पुल की इस स्थिति से हल्द्वानी से भीमताल-भवाली जाने वाले लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। निर्माण कार्य शुरू हुआ और वर्ष 2022 की शुरुआत में ही इस पुल पर आवागमन चालू करने का लक्ष्य भी रखा गया था। लेकिन आपदा के चलते यह लक्ष्य पूरा नहीं हो सका और निर्माण कार्य रुक गया था। अब ये पुल बनकर तैयार हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top