Connect with us

उत्तराखंड पुलिस विभाग में इन पदों पर होने वाली है भर्ती, प्रस्ताव तैयार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस विभाग में इन पदों पर होने वाली है भर्ती, प्रस्ताव तैयार…

Job Update: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस में जल्‍द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होने वाली है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। आइजी हेडक्वार्टर के स्तर पर इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती के लिए आवेदन निकाले जाएंगे। ऐसे में युवा तैयारियां शुरू कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस विभाग में  कांस्टेबल के रिक्त 1550 पदों पर भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधीनस्थों के साथ बैठक के बाद भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि अब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार के साथ बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाना है। जिसके बाद अगले एक सप्ताह में भर्ती के लिए अधियाचन शासन को भेजा जा सकता है। माना जा रहा है कि शासन से हरी झंडी मिलते ही भर्ती शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मां के पांव गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदर : डीएम

गौरतलब है कि प्रदेश में करीब तीन हजार सिपाहियों की कमी है। जिससे थाना-चौकियों में सही से कार्य नहीं हो पा रहा है। शहरों में नाइट पिकेट बंद हैं और रात्रि गश्त भी ठीक तरीके से नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में इस भर्ती से पुलिस व्यवस्था में थोड़ा सुधार आएगा। तो वहीं लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top