Connect with us

उत्तराखंड के इस जिले में अगले 24 घंटे भारी से भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस जिले में अगले 24 घंटे भारी से भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

नैनीतालः उत्तराखंड में जहां एक और बारिश कहर बरपा रही है। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में भारी वर्षा के दौरान बांज का विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे दो कारे और आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। तो वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी से भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए डीएम ने निर्देश जारी किए है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  शहर के तल्लीताल डीएम आवास के समीप विशालकाय बांज का पेड़ जड़ से उखड़ गया। पेड़ ने सड़क पर खड़े दो वाहनों समेत आस-पास मौजूद अन्य छोटे पेड़ों को भी चपेट में ले लिया। पेड़ की टहनियां पास में ही स्थित भवन की छत तक भी पहुंच गई। जिससे भवन के भीतर निवासरत लोगों में भी हड़कंप मच गया। वहीं राज्य मौसम केंद्र ने नैनीताल जिले में कल दिनांक 09/07/2022 को रेड अलर्ट जारी किया है । जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है , उनमें नैनीताल जिला भी शामिल हैं।

रिपोर्टस की माने तो नैनीताल में अगले 24 घंटे में भारी से भारी बारिश के आसार हैं। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आपदा से संबंधित अधिकारियों व सभी तहसीलों में बनें केंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं । साथ ही भारी बारिश से नुकसान होने पर आमजनमानस को तत्काल दैवीय आपदा कन्ट्रोल रूम व जिला आपदा परिचालन केन्द्र नैनीताल दूरभाष नम्बर- 05942-231178-179 या टोल फ्री नं ० 1077 पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top