Connect with us

आरक्षी चालक नरेश जोशी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, इस लिए मिलेगा जीवन रक्षा पदक…

उत्तराखंड

आरक्षी चालक नरेश जोशी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, इस लिए मिलेगा जीवन रक्षा पदक…

उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। अपनी जान जोेखिम में डालकर 25 जिन्दगियों को बचाने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान को राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। ये सम्मान ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक नरेश जोशी को ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए मिलेगा। आरक्षी चालक,  नरेश जोशी को जीवन रक्षा पदक प्रदान किये जाने पर समस्त पुलिस परिवार की ओर से बधाईयां दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  क्षय उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए रूद्रप्रयाग जनपद सम्मानित…

मिली जानकारी के अनुसार 30 अगस्त 2022 की सुबह पांच बजे ऊधमसिंहनगर के आजाद नगर, ट्रांजिट कैम्प में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से विषैली गैस अमोनिया के रिसाव होने व गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आरक्षी चालक नरेश जोशी द्वारा आपने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए खुद सिलेंडर को ई-रिक्शा में रखकर उसका संचालन कर घनी आबादी एवं गलियों से दूर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया…

इतना ही नहीं नरेश जोशी ने मेन रोड से सिलेंडर को वाहन की मदद से हटाया गया। और अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए जहरीली गैस सिलेंडर को हटाकर अपनी जान की परवाह किए बिना ही 25 लोगों की जान बचाई थी। उनके इस कार्य के लिए उन्होंने अब सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस सम्मान से जहां पुलिस विभाग में खुशी की लहर है हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है तो वहीं डीजीपी अभिनव कुमार ने इस उपलब्धी के लिए नरेश जोशी को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार जल्द-5 पद खाली, विधायक विनोद चमोली- मुन्ना सिंह चौहान
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top