Connect with us

साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…

उत्तराखंड

साड़ी गौरव मैराथन का आयोजन, महिलाओं ने परंपरा और फिटनेस का दिया संदेश…

देहरादून 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘साड़ी गौरव मैराथन’ का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग उत्तराखंड के तत्वावधान में किया गया। पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी में आयोजित इस विशेष मैराथन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर परंपरा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

मैराथन की शुरुआत नारी निकेतन चौराहा, दून विश्वविद्यालय रोड से हुई और यह दून विश्वविद्यालय मार्ग पर 2 और 3 किलोमीटर की दूरी तक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने साड़ी पहनकर दौड़ लगाई और समाज में महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और सक्रियता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीता खन्ना (अध्यक्ष, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग) ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं।

मैराथन में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, राजकीय नारी निकेतन और राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ महिला कल्याण निदेशालय के कार्मिकों और आम महिलाओं ने भी भाग लिया। कुल 70 से अधिक महिलाओं ने मैराथन में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

प्रतियोगिता के 2 किलोमीटर वर्ग में नविता ने पहला, रेखा चौहान ने दूसरा और मीनू तड़ियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 3 किलोमीटर दौड़ में गीता बहुगुणा प्रथम, रियांका द्वितीय और ऋतु तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वाली महिला मानेश्वरी को भी उनके उत्साह और प्रेरणादायी सहभागिता के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य महिलाओं को यह संदेश देना है कि वे अपनी परंपराओं और संस्कृति को संजोते हुए जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। साथ ही व्यस्त जीवनशैली में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, विधि अधिकारी समीक्षा शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक प्रीति उपाध्याय, राजकीय नारी निकेतन की अधीक्षिका सोनल राणा सहित कई अधिकारी-कर्मचारी और महिलाएं मौजूद रहीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top