Connect with us

उद्यान विभाग में अधिकारियो के बंपर तबादले, देखें किसे मिली कहां नई तैनाती…

उत्तराखंड

उद्यान विभाग में अधिकारियो के बंपर तबादले, देखें किसे मिली कहां नई तैनाती…

उत्तराखंड में तबादलों का सिलसिला जारी है। उद्यान विभाग से जुड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि नौ उद्यान अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है। ये कार्रवाई तबादला एक्ट की धारा 27 के तहत की गई है। इन तबादलों की मंजूरी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने दी थी। जिसके बाद आज विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार का तबादला नैनीताल से उपनिदेशक योजना रानीखेत, नरेंद्र कुमार यादव का हरिद्वार से उपनिदेशक खाद्य प्रसंस्करण रानीखेत, डॉ. रजनीश कुमार का उत्तरकाशी से उपनिदेशक मुख्यालय देहरादून, प्रमोद कुमार त्यागी का टिहरी से प्रभारी मुख्य मशरूम अधिकारी देहरादून, राम स्वरूप वर्मा का देहरादून से जिला उद्यान अधिकारी टिहरी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान

तो वहीं राजेंद्र कुमार सिंह को पदोन्नति कर प्रभारी मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल, अनिल कुमार मिश्रा को प्रभारी आलू व शाकभाजी विकास अधिकारी के साथ प्रभारी मुख्य उद्यान अधिकारी, ओम प्रकाश सिंह को प्रभारी मुख्य उद्यान अधिकारी हरिद्वार, त्रिलोकी राय को आलू एवं शाक भाजी अधिकारी ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top