Connect with us

टिहरीः नशे में धुत एक कार चालक ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को बुरी तरह रौंदा, मौत…

उत्तराखंड

टिहरीः नशे में धुत एक कार चालक ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को बुरी तरह रौंदा, मौत…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। कहीं नशा तो कहीं तेज रफ्तार कहर बरपा रही है। दर्दनाक  हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां बाजार में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को बुरी तरह से रौंद दिया। हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  हादसा सोमवार शाम को करीब पौने पांच बजे नरेंद्र नगर में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां  पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड भगत सिंह (55) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम तलाई नरेंद्रनगर अपनी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक कार ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

बताया जा रहा है कि आनन-फानन में  गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।  हादसे का कारण कार चालक के नशे में धुत होना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने होमगार्ड का शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। होमगार्ड की मौत से उनके परिवार को गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रैफिक और पार्किंग सुधार पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान बनाने के निर्देश…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top