Connect with us

टिहरी डीएम ने विभिन्न कार्यालयों का औचक स्थलीय निरीक्षण, अनुपस्थित मिले अधिकारी कर्मचारी…

उत्तराखंड

टिहरी डीएम ने विभिन्न कार्यालयों का औचक स्थलीय निरीक्षण, अनुपस्थित मिले अधिकारी कर्मचारी…

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज जनपद मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों के 07 अधिकारियों सहित कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण तलब करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा आज प्रातः लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए, बाल विकास, सेवायोजन, मत्स्य, जिला विकास, स्वजल, पंचास्थानी, जिला बचत एवं युवा कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें लघु सिंचाई के 03, ग्रामीण निर्माण विभाग के 06, अर्थ एवं संख्या कार्यालय के 07, समाज कल्याण के 02, पीएमजीएसवाई के 22, डीआरडीए के 05, बाल विकास के 02, सेवायोजन कार्यालय के 05, मत्स्य के 08, जिला विकास के 04, स्वजल के 03, पंचस्थानी के 05, जिला बचत में 01 तथा युवा कल्याण कार्यालय के 03 कार्मिक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती शिशु मंदिर ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री का विद्यार्थियों से संवाद

इनमें पंचास्थानी, ग्रामीण निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, मत्स्य, सेवायोजन, बाल विकास एवं अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी, पीआरडी एवं उपनल कार्मिक शामिल हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top