Connect with us

टिहरीः ब्रह्मपुरी के पास सुबह सड़क हादसा, एक घायल…

उत्तराखंड

टिहरीः ब्रह्मपुरी के पास सुबह सड़क हादसा, एक घायल…

Road Accident: टिहरी: उत्तराखंड में जहां बारिश का दौर जारी है। वहीं टिहरी से हादसे की खबर आ रही है। सुबह तड़के सड़क हादसा हो गया है। ब्रह्मपुरी के पास एक ट्रक पहाड़ी से टकरा गया है। ट्रक के केबिन में उसका ड्राइवर फंस गया। जिसे निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की गई है। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हालचाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

Road Accident: मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह 4 बजे  112 सेवा के माध्यम से सूचना मिली है। ट्रक संख्या UP 12 AT 0849 पहाड़ी से टकराया हुआ था। ट्रक के केबिन में ट्रक चालक बुरी तरह से फंसा हुआ था। मौके पर मैक्स कंपनी की हाइड्रा एवं पोकलैंड मशीन मंगवाई गईं। मशीनों तथा स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रक के पिछले भाग को केबिन से अलग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत, तैयारियां तेज : सतपाल महाराज

सूचना पाकर उप निरीक्षक सुनील पंत, कांस्टेबल आशीष गुड़ियाल व कांस्टेबल शेर सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद केबिन पीछे खिंचवा कर केबिन के अंदर फंसे हुए चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान अनुज कुमार पुत्र मदन पाल निवासी रोरी मोदीनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी वाहन हादसे पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 7 लाख तक की सहायता…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top