Connect with us

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी कमान…

उत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी कमान…

उत्तराखंड में जहां एक ओर लोकसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। वहीं बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि जिले में चुनाव के लिए दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार स्तर से बड़ा फैसला लिया है। बागेश्वर उपचुनाव  आगामी अक्टूबर महीने में प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और संगठन स्तर से राजेंद्र सिंह बिष्ट को नामित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री चंदन राम दास का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव होना है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। चुनाव की रणनीति को लेकर दो दिवसीय देहरादून प्रवास पर आए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की अध्यक्षता में अहम बैठक की गई।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top