Connect with us

खाई में गिरी जन्मदिन मना कर लौट रहे युवकों की कार, एक की मौत, तीन घायल…

उत्तराखंड

खाई में गिरी जन्मदिन मना कर लौट रहे युवकों की कार, एक की मौत, तीन घायल…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हंसी खुशी दोस्तों संग जन्मदिन मना कर लौट रहे युवक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा पौड़ी के भैंसकोट गांव के पास हुआ है। हादसे में जहां युवक की मौत हो गई है। वहीं उसके तीन दोस्त घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली श्रीनगर को आज सुबह कंट्रोल रूम पौड़ी से भैंसकोट गांव के पास हादसे की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को यहां खाई में एक कार गिरी हुई मिली। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

बताया जा रहा है कि मामले की जांच में पता चला है कि मृतक युवक कार सवार दोस्तों संग अपने जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहा था। इस दौरान उसकी कार खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कौशल चमोली पुत्र मोहन चमोली निवासी ग्राम बलोडी श्रीनगर उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि घायलों का नाम अंकित पुत्र जयकृत निवासी बलोडी श्रीनगर उम्र 33 वर्ष, शिशांक बहुगुणा पुत्र हीराबल्भ बहुगुणा निवासी उपरोक्त उम्र 31 वर्ष, सुशील सिंह पुत्र गजपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 38 वर्ष बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top