Connect with us

यहां होने वाला है देश का पहला राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूडी करेंगी प्रतिभाग

उत्तराखंड

यहां होने वाला है देश का पहला राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूडी करेंगी प्रतिभाग

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण 26 मई से केरल की विधानसभा तिरुवनंतपुरम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 में प्रतिभाग करेंगी। इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों में महिला मंत्रियों के अलावा, विधानसभा की महिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक और सांसद शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की रजत जयंती पर शिरकत करेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री… 

भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा। यह देश में पहली बार है जब महिला प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय स्तर पर इतना वृहद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन में महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं के पर्याप्त प्रतिनिधित्व पर केंद्रित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी “संविधान एवं महिलाओं के अधिकार ” विषय पर अपने विचार साझा करेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 27 मई को समापन सत्र का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में दिया प्रशिक्षण

यहां होने वाला है देश का पहला राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूडी करेंगी प्रतिभाग

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top