Connect with us

सीआईएसएफ में तैनात उत्तराखंड के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

सीआईएसएफ में तैनात उत्तराखंड के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप…

रामनगर: उत्तराखंड के लिए भारतीय दूतावास से एक दुखद खबर सामने आई है।काठमांडू में सीआईएसएफ में तैनात रामनगर के ढेला निवासी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर की सूचना मिलते ही जवान के पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। ढ़ाई साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामनगर के अंतर्गत आने वाले ढेला गांव निवासी 32 वर्षीय दीपक अधिकारी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह अधिकारी सीआईएसफ में तैनात थे। बताया जा रहा है कि  कि दीपक 10 साल पहले सीआईएसएफ में भर्ती हुए थे। 5 साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका ढाई साल का एक बेटा है। काठमांडू में दीपक की तैनाती करीब 2 साल पहले हुई थी। आगामी सितंबर महीने में उनका तबादला देहरादून होना था। लेकिन उससे पहले ही दीपक की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

बताया जा रहा है कि  बीती सुबह काठमांडू के लेंचौर स्थित भारतीय दूतावास में तैनात दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की मौत से जहां दूतावास के अधिकारियों में हड़कंप मच गया तो वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार बेटे के आने का इतंजार कर रहा था। लेकिन उन्हें खबर नहीं थी कि बेटा अब तिरंगे में लिपटकर घर लौटेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top