Connect with us

औली में होने वाले विंटर गेम्स रद्द, जोशीमठ आपदा के चलते लिया गया फैसला…

उत्तराखंड

औली में होने वाले विंटर गेम्स रद्द, जोशीमठ आपदा के चलते लिया गया फैसला…

Uttarakhand News: जोशीमठ (Joshimath) में हो रहे भू-धंसाव के कारण उत्तराखंड (Uttarakhand) के पर्यटन पर भी बड़ा असर पड़ रहा है। ऐसे में जोशीमठ आपदा से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि शासन ने जोशीमठ आपदा के कारण औली में होने वाले विंटर गेम्स रद्द कर दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट औली में दूसरी बार राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाना था। ये टूर्नामेंट दो से पांच फरवरी के बीच आयोजित होने थे। इन शीतकालीन खेलों के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन जोशीमठ आपदा के चलते प्रस्तावित विंटर गेम्स रद्द कर दिए गए है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ भू धसाव के चलते ये फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग

वहीं बताया जा रहा है कि जोशीमठ प्रशासन ने  गांधीनगर, सिंहधार, मनोहर बाग और सुनील वार्ड को असुरिक्षत क्षेत्र घोषित किया है। हालात को देखते हुए ओली (Auli) में आने वाले तमाम पर्यटकों ने अपनी बुकिंग कैंसल करा दी है। विंटर सीजन में ओली में बड़े स्तर में पर्यटन संबंधी गतिविधियां होती हैं। वहीं जोशीमठ की घटना को देखते हुए कई स्थानों पर टूरिस्ट पैलेस भी सूने पड़े हुए हैं। जिससे पर्यटन विभाग को बड़ा नुकसान हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top