Connect with us

धामी सरकार की सौगात, तीन गुना बढ़ाई गई इस योजना की धनराशि…

उत्तराखंड

धामी सरकार की सौगात, तीन गुना बढ़ाई गई इस योजना की धनराशि…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन ने अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। शासन के इस फैसले से अब घर बनाने का सपना पूरा हो सकेगा। बताया जा रहा है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अटल आवास योजना में दी जाने वाली धनराशि को बढ़ा दिया है। ये राशि पर्वतीय इलाकों में 95 हजार जबकि मैदानी इलाकों में 85 हजार रुपए बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मीडियी रिपोर्टस के अनुसार अटल आवास योजना के तहत दी जानी वाली धनराशि को प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि एससी, एसटी वर्ग (वार्षिक आय 32 हजार से कम) के लोगों को अटल आवास योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में घर बनाने के लिए 38, 500 रुपए दिए जाते थे। जिसे अब बढ़ाया गया है। अब इस धनराशि को बढ़ाकर एक लाख 30 हजार रुपए कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…

वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी राशि को बढ़ाया गया है। बताया जा रहा है की अभी तक इस योजना के तहत  35 हजार रुपए दिए जाते थे। जिसे बढ़ाकर एक लाख 20 हजार रुपए कर दिया गया है। इतना ही नहीं वार्षिक आय की सीमा को भी बढ़ाया गया है।वार्षिक आय को 32 हजार रुपये से बढ़ाकर 48 हजार रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top