Connect with us

कवायद: सरकार जोड़ने जा रही इस धाम को रोपवे से…

उत्तराखंड

कवायद: सरकार जोड़ने जा रही इस धाम को रोपवे से…

ऋषिकेश-नीलकंठ महादेव रोपवे परियोजना विकसित होने के क्रम में सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। सरकार ने इस परियोजना के लिए भूमि का चयन करते हुए आवास विभाग के पक्ष में हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्रीय विधायक व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया फ्लैग ऑफ… 

अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश-नीलकंठ महादेव रोपवे परियोजना के निर्माण हेतु ग्राम पुंडरासू उदयपुर तल्ला तहसील यमकेश्वर एवं ग्राम तोली पट्टी उदयपुर तल्ला-एक तहसील यमकेश्वर में भूमि का चयन करते हुए आवास विभाग के पक्ष में हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह

अग्रवाल ने बताया कि यह भूमि एक रूपये प्रति वार्षिक दर से 99 वर्ष के पट्टे पर दिये जाने का प्रस्ताव पर उनके द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। कहा कि यह प्रतिप्रतीक्षित योजना जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। श्रद्धालुओं की भावनाओं एवं सहूलियत के दृष्टिगत रोपवे परियोजना शीघ्र धरातल पर उतरेगी। अग्रवाल ने कहा कि इससे निश्चित रूप से धार्मिक पर्यटन में इजाफा होगा। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। जिससे उनकी आर्थिकी में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गों के विकास हेतु ₹3.08 करोड़ स्वीकृत किए…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top