Connect with us

बेड़ू की खेती और इसके विक्रय के लिए शासन ने किया एमओयू साइन, बनेगी वाइन…

उत्तराखंड

बेड़ू की खेती और इसके विक्रय के लिए शासन ने किया एमओयू साइन, बनेगी वाइन…

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार किसानों के लिए बड़ी योजना ला रही है। सरकार अब पहाड़ी फल से वाइन बनाने का काम करने जा रही है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए पौड़ी प्रशासन ने बेड़ू की खेती और इसके विक्रय के लिए एक कंपनी के साथ नए एमओयू पर साइन किया है। कंपनी द्वारा बेड़ू से उच्च स्तरीय वाइन तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…

बता दें कि बेड़ू को पहाड़ी अंजीर भी कहा जाता है। बेड़ू की खासियत ही यही है कि यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर योजना बनाई, जिसके तहत किसानों को मुफ्त में बेड़ू के पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके लिए एमओयू साइन किया गया है। जिस कंपनी के साथ एमओयू साइन हुआ है, वो कंपनी रूरल इंटरप्राइजेज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काम करती है। इस निजी कंपनी ने पौड़ी जनपद में बेड़ू की खेती को बढ़ावा देने के प्लान में प्रशासन से हाथ मिलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

बताया जा रहा है कि एमओयू के हिसाब से 300 कुंतल से अधिक बेड़ू का विक्रय करने का प्लान है। अब बहुत ही शीघ्र कंपनी द्वारा कोटद्वार में प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा।प्लांट में एक हजार किसानों और महिला समूहों के माध्यम से बेड़ू को एकत्र किया जाना है। कंपनी ने स्थानीय किसानों से बेड़ू की खेती करा कर उन्हीं से बेड़ू खरीदने का ढांचा तैयार किया है। चार करोड़ के निवेश की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top