Connect with us

काठगोदाम से देहरादून का सफर होगा आसान, अब रोज मिलेगी ट्रेन…

उत्तराखंड

काठगोदाम से देहरादून का सफर होगा आसान, अब रोज मिलेगी ट्रेन…

Railway Update:  अगर आप काठगोदाम से देहरादून का सफर करने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब काठगोदाम से दून के लिए रोजाना ट्रेन चलेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर गाड़ी संख्या यह फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या 14120/14119 (काठगोदाम देहरादून) को सप्ताह में 5 दिन के स्थान पर अब प्रतिदिन चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊं से देहरादून जाने वालों में छात्रों की संख्या ज्यादा है जो ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में रोजाना ट्रेन के संचालन से उन्हें सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि गाड़ी संख्या गाड़ी 14120 ( देहरादून-काठगोदाम) 8 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार गुरुवार, शनिवार, रविवार को चलती थी और गाड़ी 14119 (काठगोदाम-देहरादून) 9 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चलती थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

वहीं 14113 (सूबेदारगंज-देहरादून) 7 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलती थी, 14 114 (देहरादून-सूबेदारगंज) 10 अगस्त से से प्रतिदिन चलेगी। पहले यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार चलती थी।  काठगोदाम – देहरादून शाम 7 बजकर 45 मिनट पर काठगोदाम से देहरादून के लिए रवाना होती है औप सुबह 4.20 पर देहरादून पहुंचती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top