Connect with us

उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीतिक समिति गठित, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीतिक समिति गठित, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी…

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) ने बहुप्रतीक्षित राजनीतिक मामलों की समिति का गठन कर दिया गया है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की स्वीकृति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने समिति के गठन का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस नवगठित समिति में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव (Devendra Yadav), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा (Karan Mahra), नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal Arya) और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) समेत 14 सदस्य बनाए गए हैं। फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष विशेष आमंत्रित सदस्यों में सम्मिलित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के साथ युवा चेहरों वैभव वालिया और इशिता सेढ़ा को समिति में स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय ऊर्जा व आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की

वहीं महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस व एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष और सेवा उत्तराखंड के मुख्य संगठक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। राजनीतिक समिति में गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर से भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। वहीं चर्चा है कि जल्द ही बीजेपी भी अपनी समिति का गठन कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार सतर्क : कोविड-19 की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top