Connect with us

कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत में 83 रुपये की गिरावट, जानें नए रेट…

उत्तराखंड

कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत में 83 रुपये की गिरावट, जानें नए रेट…

आमजन के लिए राहत भरी खबर है। आज महीने के पहले दिन यानि 1 जून से एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। तेल कंपन‍ियों ने 1 जून को एलपीजी गैस स‍िलेंडर (LPG Gas Cylinder Price) के दाम में राहत दी है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत में 83 रुपये की कमी की है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान के सम्बन्ध में सचिव ने दिए निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत में 83 रुपये की कमी हुई है। नई दरों को 1 जून से लागू कर द‍िया गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस स‍िलेंडर के ल‍िए अब 1773 रुपये देने होंगे। कमर्शियल एलपीजी स‍िलेंडर में राहत देने के अलावा तेल कंपन‍ियों की तरफ से जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) के दाम में भी कटौती की गई है। कीमत में करीब 6,600 रुपये की कमी आई है। इसका असर आने वाले समय में हवाई यात्रा पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

वहीं बताया जा रहा है कि तेल कंपन‍ियों ने घरेलू LPG स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं क‍िया है। इसके ल‍िए राजधानी द‍िल्‍ली में पहले की ही तरह 1103 रुपये चुकाने होंगे। गौरतलब है कि पहले यह स‍िलेंडर 1856.50 रुपये का था। हालांक‍ि घरेलू गैस स‍िलेंडर पहले के दाम पर ही म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top