Connect with us

चंडी घाट पुल के पास खाई में जा गिरी रोडवेज बस, मासूम सहित दो की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड

चंडी घाट पुल के पास खाई में जा गिरी रोडवेज बस, मासूम सहित दो की मौत, कई घायल…

उत्तराखंड में हादसे थम नहीं रहे है। बुधवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। बड़े हादसे की खबर धर्मनगरी हरिद्वार से आ रही है। यहां निर्जला एकादशी के दिन सुबह-सुबह यात्रियों से भरी रोडवेज बस चंडी घाट पुल के पास खाई में जा गिरी।  हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर व ऊधमसिंह नगर के समग्र विकास के लिए करोड़ों की योजनाएँ—मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियाँ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज बुधवार को हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडी चौकी के समीप उत्तर प्रदेश की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस रूपेडिहा (उत्तर प्रदेश) से हरिद्वार की ओर आ रही थी और चंडी घाट पुल के पास बस खाई में गिर गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बस के पलटने के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बस के कंडक्टर और एक बच्ची की मौत हो गई। घायलों का उपचार हरिद्वार के जिला हॉस्पिटल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल

बताया जा रहा है कि बस में अधिकांश नेपाली मूल की सवारियां थी। इसी के साथ दो घायलों को हायर सेंटर रेफर भी किया गया है। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इसमें से चार लोगों को हेड इंजरी के चलते उनको एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं पांच लोगों को फ़्रैक्चर आया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्यों आज भी लाखों लोग आंतरिक शांति के लिए परमहंस योगानंद की ओर मुड़ते हैं – विधि बिरला
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top