slot

Connect with us

कोटद्वार में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंड़ी…

उत्तराखंड

कोटद्वार में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंड़ी…

Uttarakhand News: खेल जगत फाउंडेशन, उत्तराखंड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोटद्वार में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का शुभारंभ किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम गाड़ीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने खेल चेतना यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें कि खेल जगत फाउंडेशन, उत्तराखंड और खेल एवं युवा कल्याण विभाग
द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कुमाऊं मंडल के उधम सिंह नगर से 25 मई को यात्रा का शुभारंभ किया गया था। यहां से यात्रा चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा होते हुए नैनीताल पहुंची। इसके बाद वापस उधम सिंह नगर जाकर यात्रा संपन्न हुई। वहीं गढ़वाल के विभिन्न जिलों के लिए खेल चेतना यात्रा का शुभारंभ सोमवार को कोटद्वार से विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक अदालत में हुई जनसुनवाई, कुल 101 वादों का हुआ निस्तारण

खेल-जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन कुमार गुप्ता ने बताया कि गढ़वाल मंडल में पौड़ी गढ़वाल, चमोली, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून जिलों में यात्रा भ्रमण करेगी। बताया कि यात्रा का मकसद बच्चों में खेल भावना का विकास करना है और खेलों के प्रति उनमें उत्साह भरना है। इस यात्रा के दौरान लोगों और युवाओं को खेल, पर्यावरण, लोक संस्कृति, पर्यटन, नशा मुक्ति को बढ़ावा देने के लिए जागरूक कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।5 सितंबर को कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम से यात्रा प्रारंभ होकर 17 सितंबर को देहरादून में संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  विधवा मॉ के बेटे कृष्णा को मिला स्कूल में दाखिला

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने खेल और खिलाड़ी के हित में उत्तराखंड की संपूर्ण जनपदों में देवभूमि खेल चेतना यात्रा की सराहना की|उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का ऐतिहासिक प्रदर्शन बताता है कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।जिस राज्य एवं देश ने खेल को महत्व दिया है वहीं राज्य एवं देश विश्व पटल पर भौतिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा की खेल की इन गतिविधियों के माध्यम से खिलाड़ी भावना एवं प्रतियोगीता की भावना उत्पन्न होती है| प्रतियोगिता सभी को अपने जीवन में विपरीत स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करती है और चुनौती और परिवर्तन की सूरत में डटकर मुकाबला करना सिखाती है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित…

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल की गतिविधियों से शारीरिक सहनशीलता बढ़ती है।बच्चा जीत का मूल्य समझता है एवं सामाजिक कौशल एवं टीम वर्क का विकास होता है।ये खेल ही है जो सहयोग एवं समर्पण की भावना सिखाता है।खेलकूद में कोटद्वार क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। इन खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर उतराखंड का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर रतन कुमार गुप्ता, सोवेंद्र सिंह, सुमित कुमार, पंकज जुगरान, वरिष्ठ खिलाड़ी धीरेंद्र कंडारी, स्टेडियम इंचार्ज संदीप कुमार डूकलान, सहायक प्रशिक्षक महेश्वर नेगी, श्याम सिंह डांगी, परवीन बिष्ट, दर्शनी रावत, अनीता बिष्ट, मान सिंह थापा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top

https://heylink.me/RAJAPANEN-SLOT/

https://heylink.me/slotno1palinggacor/

https://heylink.me/miracle-123/

https://mstdn.social/@rajapanen/

https://heylink.me/fannyyx291/

https://mrcl12312.ucoz.net/blog/daftar_bocoran_situs_slot_bet_200_gacor_hari_ini_gampang_menang/2024-10-27-4

https://www.tumblr.com/sadasccas/765486009504907264/situs-slot-bet-200-gacor-kemenangan-tinggi-depo-10?source=share