Connect with us

उत्तराखंड में अगले सात दिन ऐसा रहेगा मौसम, पढ़े अपडेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले सात दिन ऐसा रहेगा मौसम, पढ़े अपडेट…

Weather Update: उत्तराखंड में ठंड अब असर दिखाने लगी है। प्रदेश में सुबह-शाम पारा लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पारा एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है। तो वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आगामी 13 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 15 दिसंबर के बाद मौसम करवट लेगा। जिसके बाद प्रदेश में बारिश- बर्फबारी के आसार है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान कही-कहीं एक डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता से शहरी ग्रामीण एकता” की थीम पर देहरादून में 9 दिवसीय भव्य सहकारिता मेला

पूर्वानुमान की माने तो मैदानी क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा पड़ने और पहाड़ों में सुबह के समय पाला पटने की संभावना है। मैदानी इलाकों के अलावा अल्मोड़ा व इसके आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। हल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 15 दिसंबर के बाद मौसम करवट लेगा। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर से पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड ,जम्मू कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसके बाद मैदानी इलाकों में भी कोहरे व शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top