Connect with us

उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन पटल पर रखे जाएंगे ये 1 अध्यादेश, 6 विधेयक…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन पटल पर रखे जाएंगे ये 1 अध्यादेश, 6 विधेयक…

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र का गैरसैंण में आज दूसरा दिन है। सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल और शून्य काल में विपक्ष सरकार को प्रश्नों के माध्यम से घेरने का प्रयास करेगा। तो वहीं सदन के पटल पर नकल अध्यादेश आज रखा जाएगा । इसके साथ ही अध्यादेश भी रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नकलरोधी अध्यादेश व महिला आरक्षण विधेयक प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित है। इस मसले पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। विशेष रूप से नकल रोधी अध्यादेश में अफवाह फैलाने पर दंडित किए जाने जैसे बिंदुओं पर विपक्ष मुखर है। हाल ही में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आज सदन के पटल पर इसे रखा जाएगा। इसके साथ ही आज सदन के पटल पर 1 अध्यादेश, 6 विधेयक पुर:स्थापित होंगे, 12 अधिनियम बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

वहीं बताया जा रहा है कि विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए मंत्रियों का होमवर्क ही उनके कार्य को दर्शाएगा। बीते विधानसभा सत्रों में मंत्री अमूमन अधूरे होमवर्क के कारण निशाने पर रहते हैं। इस बार सरकार ने सभी मंत्रियों को सभी प्रश्नों की पूरी तैयारी करने के साथ आने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top