Connect with us

चंपावत स्कूल हादसे में शिक्षक निलंबित, जांच में सामने आई ये बात…

उत्तराखंड

चंपावत स्कूल हादसे में शिक्षक निलंबित, जांच में सामने आई ये बात…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक स्कूल के शौचालय की छत गिरने के मामले में शासन की कार्रवाई लगातार जारी है। छात्र की मौत पर जहां सीएम धामी ने मुआवजे और मेजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए। वहीं मामले में अब शिक्षा डीईओ ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के शिक्षक को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सचिव के हस्तक्षेप से दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सफाई व्यवस्था बहाल

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शौचालय की छत गिरने से हुई छात्र की मौत के मामले में पाटी विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकांडा के सहायक अध्यापक दिवाराम को निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच में इसकी लापरवाही उजागर होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिक्षक को उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत में संबंद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

बताया जा रहा है कि इंटरवल में जब बच्चे खेल रहे थे, तब शिक्षक विद्यालय के अंदर बैठा हुआ था। मौके पर मौजूद शिक्षक ने बच्चों की चीख पुकार सुनने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया। इसको गंभीर लापरवाही मानते हुए शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक देवराम को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि बुधवार को मौनकांडा विद्यालय में जीर्ण शीर्ण शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मृत्यु हो गई थी तथा पांच छात्र घायल हो गए थे। जिलाधिकारी ने सीईओ आरसी पुरोहित को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग की जांच में विद्यालय के  सहायक अध्यापक देवराम की लापरवाही सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top