Connect with us

उत्तराखंड के दो सगे भाईयों का राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन, आप भी दें बधाई…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के दो सगे भाईयों का राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन, आप भी दें बधाई…

Sports News: उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस कड़ी में टिहरी के दो सपूतों का नाम जुड़ गया है। चंबा ब्लॉक के गुल्डी गांव निवासी दो भाइयों का राष्ट्रीय टेबल टेनिस की टीम में चयन हुआ है । बच्चों की उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंबा ब्लॉक के ग्राम गुल्डी निवासी जयवीर सिंह सजवाण के बेटे दिव्यांश और दिव्येश को राष्ट्रीय टेबल टेनिस की टीम के लिए चुना गया है। दिव्यांश कक्षा 7 और दिव्येश कक्षा 11 में जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में पढ़ रहे हैं। दोनों की प्राथमिक शिक्षा चंबा स्थित हुई है ।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही यूपी के कानपुर में हुए स्टेट लेवल के मुकाबले में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दिव्यांश का जूनियर वर्ग और दिव्येश का सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस टीम के लिए चयन हुआ। टिहरी के बच्चों का राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों को अपने बच्चों पर गर्व है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top