Connect with us

UGC ने किया कई यूनिवर्सिटीयों को फर्जी घोषित, कहीं आपने भी तो नहीं ली डिग्री…

उत्तराखंड

UGC ने किया कई यूनिवर्सिटीयों को फर्जी घोषित, कहीं आपने भी तो नहीं ली डिग्री…

अगर आप उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए कॉलेज में एडमिशन ले रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश भर में मौजूद अलग अलग राज्यों की कई यूनिवर्सिटीयों को फर्जी घोषित किया है। साथ ही यह भी कहा कि इन यूनिवर्सिटी को कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी की लिस्ट भी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी ने 6 दिसंबर 2025 को मनाया अपना 9वां दीक्षांत समारोह

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने बुधवार को 20 विश्वविद्यालयों को “फर्जी” घोषित कर दिया है।  फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में दिल्ली की 8 यूनिवर्सिटी शामिल हैं, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा यूपी की भी 4 संस्थान के नाम हैं। ऐसे विश्वविद्यालयों की ओर से प्रदान की गई डिग्री की न तो मान्यता होगी और न ही उच्च शिक्षा या रोजगार प्रयोजन के लिए मान्य होगी। अगर आपने इन यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है तो आपके साथ धोखा हुआ है। अगर आप एडमिशन ले रहे हैं तो सावधान हो जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

दिल्ली में फर्जी घोषित विश्वविद्यालय

1. अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान
2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज
3. संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय
4. व्यावसायिक विश्वविद्यालय
5. एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
6. भारतीय विज्ञान एवं इंजीनियरिंग संस्थान
7. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एम्प्लॉई मेंट
8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

यूपी में फर्जी घोषित विश्वविद्यालय

1. गांधी हिंदी विद्यापीठ
2. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी
3. नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (ओपन यूनिवर्सिटी)
4. भारतीय शिक्षा परिषद

आंध्र प्रदेश में फर्जी विश्वविद्यालय

1. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी
2. बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया

कर्नाटक– बदगानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी
केरल-सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम
महाराष्ट- राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर
पुडुचेरी-श्री बोधि उच्च शिक्षा अकादमी, थिलास्पेट

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top