Connect with us

कन्या श्री योजना के तहत सीएम धामी ने छात्राओं को बांटी साइकिल…

उत्तराखंड

कन्या श्री योजना के तहत सीएम धामी ने छात्राओं को बांटी साइकिल…

काशीपुर: सीएम पुष्कर सिंह धामी में काशीपुर में रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर और रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कार्बेट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कन्या श्री योजना का शुभांरभ किया। योजना के तहत सीएम धामी ने छात्राओं को 2100 साइकिलों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काशीपुर में अनन्या होटल में छात्राओं को साइकिल वितरण कर साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अक्तूबर में छात्राओं को शैक्षिक सहायता के लिए वृहद स्तर पर टैबलेट बांटे जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास सभी के सहयोग से संभव है। कन्याश्री योजना के शुभारंभ पर वे सभी को धन्यवाद देते है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण…

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान चल रहा है। उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए रोटरी क्लब व अन्य सामाजिक संगठनों की भी अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में उनकी सरकार ने 2 लाख से अधिक छात्रों को कंप्यूटर और टैबलेट उपलब्ध कराने का प्रावधान किया था। हालांकि इसे कोविड के कारण रद्द कर दिया गया था, लेकिन हमने सुनिश्चित किया कि, ये पैसा उनकी पढ़ाई के लिए उनके खातों में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर हम जीरो टॉलरेंस नीति से काम कर रहे हैं. इसके लिए 1064 नंबर लांच किया गया है, इस नंबर पर पूरे प्रदेश में किसी भी विभाग में होने वाले भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

कन्या श्री योजना के तहत सीएम धामी ने छात्राओं को बांटी साइकिल…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top