Connect with us

उत्तराखंडः पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, मास्टरमाइंड मूसा और उसका साथी गिरफ्तार…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, मास्टरमाइंड मूसा और उसका साथी गिरफ्तार…

उत्तराखंड में इन दिनों में विवादित भर्तियां सुर्खियों में है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। एसटीएफ को मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। STF ने मामले के मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा और योगेश्वर राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को लखनऊ के विभूतिखंड से गिरफ्तारी की गई है। दोनों आरोपियों की दो राज्यों की एसटीएफ तलाश कर रही थी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 41 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो लाख का इनामी सादिक मूसा और एक लाख का इनामी योगेश्वर राव लखनऊ के आसपास किसी स्थान पर आ सकते है। इसी सूचना के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ की एक विशेष टीम को लखनऊ रवाना किया गया था। इसी दौरान दोनों आरोपियों को यूपी एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद यूपी एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को उत्तराखंड एसटीएफ के हवाले कर दिया है। अब दोनों आरोपियों को लेकर पर उत्तराखंड एसटीएफ की टीम देहरादून आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

बताया जा रहा है कि पूछताछ में आरोपितों से अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।पेपर लीक करने में दोनों की अहम भूमिका है, ऐसे में पूछताछ के बाद कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश के कुछ नकल माफिया का हाथ है। ऐसे में यह नाम मूसा से पूछताछ के बाद ही सामने आ सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top