Connect with us

उत्तराखंड बीजेपी की नई टीम घोषित, इन नए चेहरों को मिली जगह, देखें लिस्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बीजेपी की नई टीम घोषित, इन नए चेहरों को मिली जगह, देखें लिस्ट…

Uttarakhand News: भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम का ऐलान कर दिया है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदले गए हैं। भाजपा की तरफ से जारी हुई लिस्ट में 30 से अधिक लोगों को जगह दी गई है। देखिए किसको जगह दी गई है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत को बनाया गया है।  जबकि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर को बनाया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को बनाया गया है। इसके अलावा इंतजार हुसैन को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

गौरतलब है कि नई प्रांतीय टीम के गठन को लेकर कई दिनों से कसरत चल रही थीं। जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शुक्रवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। जिसके बाद सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda ) के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की बैठक के बाद उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम के नाम फाइनल कर दिए गए थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top