Connect with us

उत्तराखंडः मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बीते दो दिन से बिगड़ा हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 72 घन्टे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में झोंकेदार हवा के साथ बारिश हो रही हैं। विभाग ने कई जिलों में 2 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

मौसम विभाग के मुताबिक दो जून तक प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

वहीं देहरादून और मसूरी में हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को हुई बारिश ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जहां विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में मौसम बिगड़ने से ओलावृष्टि और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में भेड़ पालकों के साथ सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है।वह अपनी यात्रा को कुछ देर रूक – रूक कर करें । सुरक्षित एवं पक्के मकानों में शरण लें , पेड़ के नीचे शरण ना लें । एडवेंचर एक्टिविटी करने से बचें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठायें । मौसम पूर्वानुमान चेक करते रहें ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top