Connect with us

उत्तराखंडः बिजली दरों में जल्द हो सकती है 12 फीसदी तक बढ़ोतरी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः बिजली दरों में जल्द हो सकती है 12 फीसदी तक बढ़ोतरी…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आमजन को एक बार फिर मंहगाई का झटका लगने वाला है। एक अप्रैल से बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्टस की माने तो उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 12 फीसदी तक बढ़ोतरी करने पर मुहर लगा दी है। आयोग 23 मार्च को बढ़ी हुई दरें जारी कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से दिया गया बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का प्रस्ताव वेबसाइट पर जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि इस साल यूपीसीएल ने नियामक आयोग के सामने बिजली दरों में 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब 2.43 प्रतिशत, और पिटकुल ने 9.27 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

बताया जा रहा है कि आयोग ने इन सभी प्रस्तावों पर प्रदेशभर में जनसुनवाई कर हितधारकों और तीनों ऊर्जा निगमों की बातें सुन मंथन किया है। बताया जा रहा है कि अब 23 मार्च को आयोग द्वारा नई दरें जारी कि जा सकती है। यह दरें प्रदेश में एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर ये बढ़ोतरी की जाती है तो इससे प्रदेश के 27 लाख 50 हजार 872 उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top