Connect with us

उत्तराखंड सरकार आंचल दूध की कीमतों में कर सकती है बढ़ोतरी, इस दिन होगा फैसला…

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार आंचल दूध की कीमतों में कर सकती है बढ़ोतरी, इस दिन होगा फैसला…

Uttarakhand News: महंगाई ने पहले ही आमजन की कमर तोड़ी हुई है। गैस से लेकर दूध तक हर चीज के दाम में उछाल देखेने को मिल रहा है। हाल ही में अमूल और मदर डेरी के दूध में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं अब खबर है कि प्रदेश सरकार भी आंचल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। इस संबंध में पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में 25 अगस्त को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादकों से गुणवत्ता के आधार पर 35 से 36 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदा जाता है। सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से पशुपालकों से दूध खरीद कर आंचल डेयरी का ब्रांड बाजार में बेचा जाता है। दूध की कीमत पर चर्चा के लिए समितियों और विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है। हर पहलु पर चर्चा के बाद ही दाम के संबंध में कोई निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में अब खबर है कि चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी समेत अन्य जिलों में दूध के दाम बढ़ाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

गौरतलब है कि सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रदेशभर में 50 हजार से अधिक दुग्ध उत्पादकों से प्रतिदिन 1.80 लाख लीटर दूध एकत्रित किया जाता है। हाल ही में अमूल दूध के दाम में दो रुपये की वृद्धि की गई। देहरादून और हरिद्वार जिले में आंचल दूध की कीमत अमूल के बराबर ही है। ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में दूध के दाम कम हैं। इन जिलों में दूध के दाम एक से दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top