slot

Connect with us

उत्तराखंडः बर्फ में दबा मिला नौसेना के जवान का शव एक साल बाद मिला, परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः बर्फ में दबा मिला नौसेना के जवान का शव एक साल बाद मिला, परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखंड में उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन हादसे में बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस हिमस्खलन में लापता निम के प्रशिक्षु पर्वतारोही का शव एक साल बाद बरामद हुआ है। अब हादसे में मृतकों की संख्या 28 हो गई है।  शव की पहचान नौसेना में नाविक विनय पंवार के रूप में हुई। वहीं बेटे को एक साल बाद तिरंगे में लिपटा देख परिजन बिलख पड़े। नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर क्रेवास में दबे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रशिक्षु पर्वतारोहियों में रायवाला के हरिपुरकलां निवासी विनय पंवार का शव द्रौपदी का डांडा क्षेत्र से बरामद हुआ है। भारतीय नौसेना में कार्यरत विनय का सपना एवरेस्ट पर चढ़ने का था। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। विनय के परिजनों को निम की ओर से जब उनके शव मिलने की सूचना दी गई तो परिवार की उम्मीदें टूट गई। शव मिलने की सूचना के बाद से गांव का माहौल गमगीन है।

यह भी पढ़ें 👉  10वीं 12वीं पास को भी इंडियन नेवी ज्वाइन करने का मौका, INET नोटिफिकेशन जारी

बताया जा रहा है  कि शुक्रवार को भारतीय नौ सेना की टीम विनय के शव को लेकर उसके आवास पहुंची तो बेटे को तिरंगा में लिपटा देख परिजन बिलख पड़े। यहां पार्थिव शरीर को केवल दस मिनट के लिए रखा गया। इसके बाद खड़खड़ी शमशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सेना के जवानों ने सलामी दी। वहीं बेटे की मौत से माता नारायणी का रो-रोकर बुरा हाल है। विनय के बड़े भाई दीपक और पिता राजेंद्र पंवार उनको संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश, कई जिलों में बर्फबारी; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के इतिहास में चार अक्तूबर 2022 वह तारीख थी जिसने निम प्रबंधन को कभी न भूलने वाला गम दिया। इस दिन निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि उत्तराखंड निवासी नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। अब विनय पंवार का शव एक साल बाद बर्फ में दबा मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top

https://heylink.me/RAJAPANEN-SLOT/

https://heylink.me/slotno1palinggacor/

https://heylink.me/miracle-123/

https://mstdn.social/@rajapanen/

https://heylink.me/fannyyx291/

https://mrcl12312.ucoz.net/blog/daftar_bocoran_situs_slot_bet_200_gacor_hari_ini_gampang_menang/2024-10-27-4

https://www.tumblr.com/sadasccas/765486009504907264/situs-slot-bet-200-gacor-kemenangan-tinggi-depo-10?source=share