Connect with us

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने ये परिक्षाएं की रद्द, इस दिन होंगे एग्जाम, जानें मामला…

उत्तराखंड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने ये परिक्षाएं की रद्द, इस दिन होंगे एग्जाम, जानें मामला…

Uttarakhand News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। विवि ने पूर्व में हुई कुछ परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि परीक्षाएं अब दोबारा से 10 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएंगी। परिक्षाएं रद्द करने का कारण प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप न होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से तीन अगस्त को आयोजित एमए शिक्षा शास्त्र, 30 अगस्त को आयोजित एमएससी रसायन विज्ञान, पांच सितंबर को आयोजित एमए समाजशास्त्र की परीक्षाओं को रद कर दिया गया है। इन परीक्षाओं को अब 10 सितंबर को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

बताया जा रहा है कि विवि की ओर से आयोजित परीक्षा के बाद कुछ परीक्षार्थियों की ओर से विश्वविद्यालय को शिकायत की गई थी। जिसमें कहा गया था कि परीक्षा में प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं हैं। जिसकी जांच कराए जाने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से इन विषयों की परीक्षाओं को फिर से कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के हस्तक्षेप से महीनों पुरानी समस्या का समाधान…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top