Connect with us

उत्तराखंडः पानी के मनमानी बिलों के खिलाफ के खिलाफ यूकेडी आक्रोशित, की ये मांग…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः पानी के मनमानी बिलों के खिलाफ के खिलाफ यूकेडी आक्रोशित, की ये मांग…

देहरादूनः उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने देहरादून के नथुआवाला में पानी के मनमानी बिलों के खिलाफ उत्तराखंड जल संस्थान के महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग से मुलाकात करके अपना आक्रोश जाहिर किया और मनमाने बिलों को कटौती करने के लिए कहा। साथ ही उन को ज्ञापन भी दिया।

यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने इस बात के प्रति भी आक्रोश जताया कि नथुआवाला में 3 उपभोक्ताओं के बिल तो 18 से 19000 तक आए हैं साथ ही दो के पानी का बिल 16 से 17000 आया है। इसी तरह से 20 उपभोक्ताओं का बिल 9 से 15000 तक आया है।

यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि नथुआवाला में पानी के बिल बिजली के बिलों से भी तीन चार गुना अधिक आ रहे हैं, इससे जनता में आक्रोश है। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग से नई पॉलिसी के बारे में पहले व्यापक रूप से जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत बताई।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि कई घरों में पानी का इस्तेमाल ही नहीं हुआ क्योंकि घर बंद थे लेकिन इसके बावजूद भी भारी भरकम बिल आए हैं। यूकेडी नेता विशन कंडारी ने कहा कि यदि लोगों के पानी के बिलों में कटौती नहीं की गई तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल आक्रोशित लोगों के साथ व्यापक आंदोलन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

यूकेडी नेता रवींद्र सेमवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेयजल विभाग के मीटरों में भी गड़बड़ है ,इसकी जांच की जानी चाहिए तथा यह मीटर किस कंपनी से किस प्रक्रिया के तहत खरीदे गए हैं, इसके बारे में भी छानबीन की जानी चाहिए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top