Connect with us

उत्तराखंडः कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह…

Uttarakhand Congress: उत्तराखंड में भी कांग्रेस अपने खराब दौर से गुजर रही है। कांग्रेस को आज दूसरा बड़ा झटका लगा है। पिछले चार दशक से कांग्रेस के लिए काम कर रहे डॉक्टर आरपी रतूड़ी (Congress leader Dr RP Raturi)  के बाद कमलेश रमन ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जहां एक के बाद एक इस्तीफे से कांग्रेस के भीतर के अंतर्कलह को एक बार फिर सामने ला दिया है तो वहीं प्रदेश कांग्रेस के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यक्त किया आभार

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला विंग में महानगर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभालने वाली कमलेश रमन (Congress women wing leader Kamlesh Raman) ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया। जिसकी वजह पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्कलह बताई जा रही है। कमलेश ने सोशल मीडिया में इसकी घोषणा की। कमलेश लंबे समय तक राजधानी देहरादून में महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष भी रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कमलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि  विगत तीन दशक से कांग्रेस से जुड़ी रही और समर्पित भाव से अपना जितना भी सहयोग हो सकता था कांग्रेस पार्टी को दिया, लेकिन विगत कुछ समय से अपने को उपेक्षित एवं ठगा सा महसूस कर रही हूं। मेरी जैसी पूर्णकालिक निष्ठावान कार्यकर्ता की उपेक्षा का एवं लगातार बढ़ रहे अंतर्कलह से आहत होकर और बहुत ही दुखी मन से आज कांग्रेस के सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से अपने को मुक्त कर रही हूं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में सुशासन की नई परिभाषा — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनसंपर्क अभियान
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top