Connect with us

उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर कोटद्वार से आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्यों आज भी लाखों लोग आंतरिक शांति के लिए परमहंस योगानंद की ओर मुड़ते हैं – विधि बिरला

मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोटद्वार में शुक्रवार को बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाल 108 सेवा से बैजरो अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पंचम सत्र ‘धर्मरक्षक धामी’ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मृतक की पहचान तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी के रूप में हुई है। वहीं घायलों का नाम प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट्टी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल और अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (उम्र-21 वर्ष), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top