Connect with us

मौसम अपडेटः उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश…

उत्तराखंड

मौसम अपडेटः उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश…

Weather Update: उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश का दौर जारी है। बारिश आफत बनकर बरस रही है। देहरादून में देर शाम बारिश ने तबाही मचाई है। तो वहीं एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके लिए येलो अलर्ट (yellow alert in uttarakhand) जारी हुआ है। वहीं बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में भारी बारिश के कारण सहस्त्रधारा के पास ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बुधवार रात को सड़क पर पहाड़ी का मलबा चार मकानों में घुस गया। पहाड़ी से मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए।। जबकि, चार मवेशी दबकर मर गए। वहीं, एक आटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि समय रहते तीनों मकान खाली करा लिए गए। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों ने बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

एक बार फिर जारी अलर्ट के कारण भारी बारिश की वजह से संवेदनशील स्थानों पर मध्यम से बड़े भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों में अवरोध का अनुमान है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर नालों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होगी। निचले इलाकों में जलजमाव होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य की कई नदियों में जलस्तर बढ़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top