Connect with us

उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में येलो अलर्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में येलो अलर्ट…

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बीते कुछ हफ्तों से बारिश आफत बनकर बरस रही है। राज्य में शनिवार को एक बार फिर मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। दून सहित कई जिलों में इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं बारिश के कारण भूस्खलन से सड़कें बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रूट डायवर्ट किया गया है।

मीडिया  रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगली तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, टिहरी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का पुर्वानुमान विभाग ने व्यक्त किया है। रविवार को चमोली, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 व 9 को फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। इसके बाद बारिश में कमी देखने को मिलेगी। आठ व नौ के बाद प्रदेश में 13 अगस्त तक बारिश का असर कमतर रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

वहीं ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बीती रात बछेलीखाल व साकनी धार के बीच भारी चट्टानी मलबा आने से बाधित हो गया। एनएच द्वारा यहां पर दोनों ओर मशीनें लगाकर  करीब दस घंटे बाद राजमार्ग शनिवार सुबह साढ़े सात बजे तक खोला गया। पुलिस द्वारा बीती रात मलेथा सहित देवप्रयाग से चाका गजा होकर  ऋषिकेश के लिए यातायात डायवर्ट किया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top