Connect with us

मौसम लेगा करवट, उत्तराखंड में 17 जून तक बारिश का येलो अलर्ट…

उत्तराखंड

मौसम लेगा करवट, उत्तराखंड में 17 जून तक बारिश का येलो अलर्ट…

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन राज्य के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट  हो गया है। प्रशासन ने भी एडवाइजरी की है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

50-70 कि.मी. प्रति घण्टे की रफ्तार से झक्कड़

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार राज्य में 17 जून , 2022 तक मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई ज़िलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है । मैदानी क्षेत्रों में 50-70 कि.मी. प्रति घण्टे की रफ्तार से झक्कड़ पड़ सकते हैं ।

भूस्खलन का खतरा

बताया जा रहा है कि नैनीताल , चम्पावत , बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में पुलिस ने कहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में तेज़ वर्षा के चलते चट्टान खिसकना और सड़क पर गिरना, लैन्डस्लाईड होना, सड़क के किनारे फिसलाऊ हो जाना जैसे खतरों की संभावना बड़ जाती है । इसलिए उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

ऐसी स्थिति में क्या सावधानियां बरतें ? .

  • अपनी यात्रा को कुछ देर स्थगित करें ।
  •   अपने विश्राम गृह / होटल में ही रुकें ।
  • एडवेंचर करने से बचें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठायें ।
  • मौसम सूचना चेक करते रहें ।
  • पुलिस सहायता हेतु 112 कॉल करें या अपने नज़दीकी पुलिसकर्मी से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

मौसम लेगा करवट, उत्तराखंड में 17 जून तक बारिश का येलो अलर्ट…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top