Connect with us

काम की खबरः 1 जुलाई से बदलने जा रहे है ये नियम, जानिए आप पर क्या होगा इसका असर…

उत्तराखंड

काम की खबरः 1 जुलाई से बदलने जा रहे है ये नियम, जानिए आप पर क्या होगा इसका असर…

दिल्लीः जून का महीना खत्म हो रहा है। जुलाई में सरकार कई नियमों में बदलाव करने वाले है। जिसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ने वाला है। जी हां 1 जुलाई से जनता की जेब पर असर पड़ेगा। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ सकते है। आधार कार्ड को पैन से लिंक नहीं कराने पर जुर्माना बढ़ेगा। वहीं क्रिप्टोकरेंसी की कमाई पर टीडीएस कटेगा। आइए जानते हैं 1 जुलाई से कौन-से नियमों में बदलाव होने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 19 शैडो एरिया में पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश…

पैन आधार लिंक

आधार पैन लिंक कराने की आखिरी तारिख 30 जून है। इसके बाद जिनका आधार पैन लिंक नहीं हुआ है उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुलाई से जुर्माने की रकम बढ़कर 1000 रुपए हो जाएगी।

क्रिप्टोकरेंसी पर टीडीएस

क्रिप्टोकरेंसी में पैसा निवेश करने वालों को झटका लगेगा। 1 जुलाई से क्रिप्टो लेनदेन पर 1 फीसदी टीडीएस कटेगा।

रसोई गैस की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय होती है। 1 जुलाई से घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं।

डीमैट खाते की केवाईसी

अगर आपके डीमैट और ट्रे़डिंग अकाउंट है, तो आप 30 जून से पहले केवाईसी कर लें। ऐसा नहीं करने पर 1 जुलाई से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। डीमैट की केवाईसी नहीं होने पर 10 दिन बाद खाता अस्थायी तौर पर बंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

दिल्ली में प्रॉपर्टी पर टैक्स छूट

यह जानकारी दिल्लीवासियों के लिए है। दिल्ली में अगर आप 30 जून तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर देते हैं तो आपको 15 फीसदी की छूट मिलेगी। 30 जून के बाद यह डिस्काउंट नहीं मिलेगा।

काम की खबरः 1 जुलाई से बदलने जा रहे है ये नियम, जानिए आप पर क्या होगा इसका असर…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top