Connect with us

सर्दियों के लिए बंद हुई विश्‍व धरोहर फूलों की घाटी…

उत्तराखंड

सर्दियों के लिए बंद हुई विश्‍व धरोहर फूलों की घाटी…

विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज यानी 31 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद हो गई है। चमोली जिले में स्थित इस विश्व धरोहर में इस साल पर्यटकों से अच्छी आमद हासिल हुई। इस साल अभी तक घाटी में करीब 19, हजार 436 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 330 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। इससे पार्क प्रशासन को 39 लाख 39 हजार 250 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…

विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज बृहस्पतिवार (31 अक्तूबर) को शीतकाल के लिए बंद कर दी गई है। बता दें कि इस साल वन्य जीव सुरक्षा को देखते हुए शीतकाल में वैली में लम्बी दूरी की गश्त जारी रहेगी। फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क में दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों और वन संपदा की सुरक्षा को देखते हुए पार्क प्रशासन द्वारा अभी पांच ट्रैप कैमरे घाटी के महत्व पूर्ण स्थानों पर लगाए गए हैं। ताकि इन केमरों से घाटी में हो रही हर तरह की गति विधियों पर नजर रखी जा सके। दरअसल फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क हर साल एक जून को खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

इस दिन बंद होंगे चारों धाम के कपाट-

केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरानुसार भैया दूज के दिन बंद होते हैं। इसलिए केदारनाथ धाम और यमनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को विधि-विधानपूर्वक बंद किए जाएंगे। जबकि बद्रीनाथ के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे और गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन बंद होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top